Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

जिले के तीन लाख लोग आभा आईडी से जुड़े

2 min read
Text Size:

खंडवा। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत् आभा आईडी बनाने के लिए आम नागरिकों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से रविवार को सिविल सर्जन कॉफ्रेंस हॉल में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद हरणे ने बताया कि इस योजना का लक्ष्य सभी की आभा आईडी बनाना है। इस आईडी से लाभ यह हैं कि यदि कोई व्यक्ति जो पूर्व से ही किसी बीमारी से ग्रसित है उसकी आभा आईडी बनाकर उसकी बीमारी व उपचार से संबंधित जानकारी एवं दस्तावेज इस आईडी में अपलोड किए जाएंगे। इससे वह व्यक्ति किसी भी स्वास्थ्य संस्था में उपचार हेतु जाता है तो उसको साथ में फाइल या दस्तावेज ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह अपना आधार नंबर या आभा आईडी क्रमांक स्वास्थ्य संस्था में बताकर अपने उपचार व बीमारी की फाइल खुलवा सकता है।
इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल ने बताया कि खण्डवा जिले में अभी तक 2 लाख 93 हजार 466 लोगों के आभा आईडी बनाई जा चुकी है। जिले में लगभग 13 लाख से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाना है, इसलिए समस्त जनसमुदाय को जागरुक करने के लिए मीडिया कार्यशाला के माध्यम से आभा आईडी के संबंध में जानकारी दी गयी है। आभा आईडी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और उपस्वास्थ्य केन्द्र पर नि:शुल्क बनाई जा रही हैं। डॉ. हरणे ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी डिजिटल आभा आईडी बनवाएं।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply