उपार्जन का शंखनाद…. खरीदी शुरु ! किसान चुन सकेंगे अपना पसंदीदा केन्द्र

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश सरकार द्वारा तय कार्यक्रम अनुसार शनिवार 25 मार्च से जिले में गेहू, चना और सरसों उपार्जन का कार्य शुरू हो गया है। इस साल खास यह कि गेंहू और चना विक्रय के लिये किसान अपना पसंदीदा केन्द्र चुन सकेंगे। वहीं केन्द्र का चयन करने के बाद उपार्जन की तारीख तक अपनी सुविधा अनुसार  ई- उपार्जन पोर्टल पर स्लाट बुक कर सकेंगे। स्लाट बुकिंग की व्यवस्था पंजीयन केन्द्रों  के साथ-साथ लोकसेवा केन्द्र, एम.पी. ऑनलाईन आदि सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। इतना ही नही, स्वयं के मोबाईल से भी स्लाट बुक किए जा सकेंगें। स्लाट बुकिंग सोमवार से शुक्रवार तक बुक करने की व्यवस्था है। उपसंचालक कृषि एमपीएस चन्द्रावत ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसा खरीदी प्रारंभ कर दी है, जो कि 31 मई 2023 से 10 दिन पहले तक जारी रहेगी। उपार्जन दौरान किसानों को मूलभूत सुविधा मुहैया कराने की दिशा में  कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने समस्त उपार्जन केन्द्रों से जुड़ी संस्थाओं को आवश्यक निर्देश प्रदान किए हैं। कहा सुनिश्चित करें कि उपार्जन केन्द्रों पर सुगम तरीके से पहुंचा जा सके।   किसानों को अपने वाहन खड़े करने के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था हो। साथ ही पेयजल, विद्युत समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं पर फोकस रहे। केन्द्रों पर छांव के लिए टेंट लगाए। यह भी कहा कि प्रयास करें कि उपार्जन केन्द्रों पर ट्रालियों की कतार ना लगे। वहीं जरूरत पड़ने पर किसानों को केन्द्र पर ही उपज साफ करने के लिए छन्ना उपलब्ध रहे।  श्री चन्द्रावत ने बताया कि इस साल चना, मसूर और गेंहू के उपार्जन के लिए प्राय: सभी केन्द्र गौदाम स्तरीय बनाए गए हैं। वन क्षेत्र के किसानों को कठिनाई ना हो, इसके लिए आसपास के दो खेतों में केन्द्र बनाए हैं।  गेहंू उपार्जन के लिए जिले में अधिकतम 66 केन्द्र प्रस्तावित  हैं। जबकि चना, मसूर और सरसों के लिए अधिकतम 50 केन्द्र प्रस्तावित हैं।
७६ किसानों का स्लाट बुक

इसी दिन गेहूं उपार्जन का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया है। जिला आपूर्ति अधिकारी एसबी वर्मा ने बताया कि शनिवार को जिले के ग्राम बघवाड़ स्थित स्टील सायलो प्लांट में खरीदी शुरू हो गई है। इस दौरान स्टील सायलो में गेहू विक्रय के लिए आए पहले किसान बरूड घाट निवासी राकेश जाट का तिलक व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला प्रबंधक वेयरहाउस पवन सिंह बेनल, स्टील सायलो प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह व सेवा सहकारी संस्था बाजनिया के केंद्र प्रभारी कन्हैयालाल उपस्थित थे। श्री वर्मा ने बताया कि जिले में अभी तक 76 किसानों ने गेहूँ विक्रय के लिए स्लॉट बुक कराए हैं।

इधर, मंडी में आया उछाल
समर्थन मूल्य पर गेहूॅ-चना की खरीदी प्रारंभ होने की सुगबुगाहट के बीच कृषि उपज मंडी में एक दिन पहले यानि शुक्रवार 24 मार्च से फसल की कीमत में उछाल देखने को मिला है। गेहॅू की ट्राली जहां 21-22०० के बीच बिक रहा था। वहीं चना और सरसों की कीमत में भी बढोत्तरी दर्ज हुई है। मंडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी खरीदी शुरू हो चुकी है। ऐसे में मंडी में भाव बढ़ना तय था। उन्होंनें यह भी बताया कि फसलों में आगे ओर उछाल आने की संभावना है।
फेक्ट फाइल….
किसानों की संख्या  —    रकबा    —   फसल
३२२२८                        —   79250 —    चना
2                                    —      ०.८      —   मसूर
८०५                              —   १७७३    —   सरसोंं
२९१६६                        —   ७०३८३  —   गेहूॅ
जिले में कुल पंजीयन    —   ६२२०१
कुल पंजीकृत रकबा      —  १५१४०६.८
(रकबा हेक्टेयर में)

Views Today: 12

Total Views: 96

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!