Skip to content
Thursday, 5 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के इन्दौर रोड पर सुबह-सुबह का नजारा है। जहां खुलेआम पर्यावरण को दूषित किया जाता है। जबकि इसी मार्ग पर लोग  सैर-सपाटे के लिये निकलते हैं। ऐसे में यह तस्वीर कई सवाल खड़े  करती है। जानकारी के अनुसार इन्दौर रोड सहित अन्य स्थानों पर लोग सूखे कचरे को आग के हवाले कर देते हैं ना कि नपा के कचरा वाहन में उसे डालते हैं। जिसके चलते  शहर के गंदगी का वातावरण देखने को मिल रहा है। इस संबंध में लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में पतझड़ के चलते अधिक पत्ते गिरते हैं। ऐसे में कचरे का ढ़ेर लगना लाजमी है। परंतु सूखे पत्ते के निपटान को लेकर घोर लापरवाही बरती जाती है, जो शहर का पर्यावरण खराब करता  है। इस तरह की लापरवाही से परहेज करने की आवश्यकता है। वहीं संबंधित विभाग को भी आगे आने की जरूरत है, ताकि लोगों को जागरूक कर ऐसी जल्दबाजी पर अंकुश लगाया जा सके। क्योंकि इन सबके आभाव में लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply