Skip to content
Thursday, 5 November 2026
खरगोन

धनियर राजा के साथ माता रणु बाई को पानी पिलाने की रस्म की अदा

2 min read
Text Size:

विकास पवार बड़वाह – निमाड़ के गौरवशाली पर्व गणगौर का उत्साह निमाड़ क्षेत्र में हर तरफ देखने को मिल रहा है ।हर तरफ झालरियो के साथ माता के गीतों की सामूहिक स्वर लहरी गूंज रही है। भक्ति में लीन होकर युवती व महिलाएं थिरकते नजर आ रही है।तो वही युवा और पुरुष भी अपने परिवार सदस्यो के साथ पूरे उत्साह में दिखाई दिए। गणगौर पर्व के दूसरे दिन शनिवार को सुबह विशेष पूजन-अर्चन के बाद शाम को धनियर राजा के साथ माता रणु बाई को पानी पिलाने की रस्म अदा की गई। कार्यक्रम शहर के परंपरागत स्थान गणगौर घाट पर हुई। रात 8 बजे से शुरू होकर करीब 12 बजे तक कॉलोनी व मोहल्ले की अलग-अलग टोलियों के रूप में रथ शिरोधर्य कर श्रद्धालु घाट पर पहुंचते रहे। कोई ढोल-धमाके से,तो कोई डीजे व बैंड बाजे पर माता के गीतों की भक्ति में लीन नजर आए। एकाएक रथों का समावेश हुआ। माता की जय-जय कार हुई। अंतर्मन से पानी पिलाया गया। आरती कर श्रद्धालुओं द्वारा धानी का प्रसाद वितरित किया ।

जनप्रतिनिधियों ने की पुष्प वर्षा —–

गणगौर पर्व के दूसरे दिवस गणगौर घाट तक सैकड़ों रथों का चल समारोह निकाला गया ।इस मौके पर सासंद ज्ञानेश्वर पाटिल,विधायक सचिन बिरला,नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर और पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत-सत्कार भी किया । जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने माताजी की दर्शन कर पूजन किया। रस्म पूर्ण करने के बाद मन्नतधारी श्रद्धालु रथों को बौड़ाने हेतु अपने-अपने घर ले गए। जहां महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर रात्रि जगराता किया।

गणगौर घाट पर मेले का उठाया लुफ्त ——

पानी पिलाने की रस्म के दौरान रथ लाने वाले भक्तों के अलावा अन्य सैकड़ों देवी भक्तों का भी घाट पर तांता लगा रहा। हर वर्ष के अनुसार इस वर्ष भी मेले का आयोजन हुआ। जहा तरह-तरह के व्यंजनों की दुकानें सजी। जहा श्रद्धालुओ ने खाने पीने का लुफ्त उठाया । नपा द्वारा प्रकाश सहित अन्य बेहतर समुचित व्यवस्थाएं की । नदी में लगाए आकर्षक पानी का फव्वारा लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र रहा । जहा युवक युवतियों ने सेल्फी लेने का भी लुफ्त उठाया ।

291 Views
What do you think?

Leave a Reply