आगजनी से जली किसानों की फसलें  

schol-ad-1

 

 

अनोखा तीर, रहटगांव। गर्मी का मौसम शुरु होते ही क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं होना शुरु हो गई हैं। शनिवार को क्षेत्र में आगजनी के चलते किसानों की फसल जलकर खाक हो गई। जिससे किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह राजाबरारी में खलियान में बने एक टप्पर में चाय बनाते समय आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर खेत में लगी फसल जलकर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राजाबरारी के किसान अमरसिंह पिता चिरोंजीलाल की 5 एकड़ की फसल कटकर खेतों में रखी थी, जो आगजनी की चपेट में आकर जलकर खाक हो गई। घटना में टप्पर और गृहस्थी का पूरा सामान भी जल गया। इसी प्रकार दोपहर के समय कुमरूम में तकरीबन १० एकड़ की कटी हुई फसल जलने की जानकारी मिली है। वहीं केलझीरी में ४ एकड़ की कटी हुई गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आगजनी में बड़वानी के पतिराम पिता साबूलाल की दो एकड़ से अधिक खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही टेमरूवहार सरपंच मनोज धुर्वे, राजाबरारी सरपंच मनोरमा मुकेश अतुलकर, सचिव परमेन्द्र राजपूत ने मौके पर पहुचकर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। इसके बाद आगजनी से हुई नुकसानी का पंचनामा बनाया गया।

Views Today: 2

Total Views: 52

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!