पत्रकार को मिली सूचना पुलिस को मिला गुमशुदा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सेमरी हरचंद – नर्मदापुरम पिपरिया मुख्य मार्ग पर बम्होरी रोड के पास एक युवक के घूमने की सूचना नगर के पत्रकार तरुण मेहरा को मिली जिसके बाद पत्रकार द्वारा सेमरी हरचंद पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह भदोरिया को इसकी जानकारी दी गई तत्काल चौकी प्रभारी और पत्रकार तरुण मेहरा मौके पर पहुंचे जहां एक लड़का रोड किनारे दिखा। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ करने पर वह अपना गांव कहीं सेमरी, सोहागपुर, बाबई, पिपरिया बता रहा था और मैं अपना नाम मानसिंह बता रहा था। पुलिस द्वारा लगभग 2 घंटे उसे बैठाकर पूछताछ की गई लेकिन वह अपना सही पता व नाम नहीं बता पाया युवक मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस द्वारा जिले के कई थानों में इसकी जानकारी दी गई तब जाकर पता चला कि युवक का नाम हरदेव सिंगारिया है यह शास्त्री वार्ड नर्मदापुरम का निवासी है लड़के के परिजन डालचंद सिंगारिया (65) निवासी शास्त्री वार्ड द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली थाना नर्मदापुरम में की गई थी। युवक 15 मार्च को घर से साइकिल लेकर घूमने का बोल कर निकला था रात तक घर नहीं पहुंचने पर घरवालों द्वारा इसकी तलाश आसपास क्षेत्र में की गई लड़का घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है पुलिस ने युवक को पुलिस चौकी सेमरी हरचंद लेकर आई व उसके परिजनों से फोन पर बात की परिजनों ने फोटो देखकर युवक की पहचान कर परिजनों को सेमरी हरचंद बुलाया गया देर रात परिजन पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस ने युवक को अपने परिजनों के सुपुर्द किया।

342 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!