आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए गुरूवार को चलाया जायेगा अभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अभियान में जिले अधिक से अधिक नागरिक आयुष्‍मान कार्ड बनायें, प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक का इलाज होगा नि:शुल्‍क

देवास- जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए गुरूवार को अभियान चलाया जायेगा। अभियान में अधिक से अधिक नागरिक आयुष्‍मान कार्ड बनवाये। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा।

     आयुष्‍मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का उद्देश्‍य गरीब एवं असहाय परिवारों को गुणवत्‍तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्‍ध कराना है। सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं, वे सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपनी परिवार समग्र आई.डी., आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड इनमे से कोई भी दस्तावेज लेकर पहुचना है। ऐसे परिवार जिनमें मुखिया का आयुष्मान कार्ड बना है। वे अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कार्ड बनवाएं।

106 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!