हादसे में महिला व बच्चे की मौत, शादी समारोह से अपने घर लोटते समय हुआ हादसा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास। सडक़ हादसे में एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक युवक मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को सलीम निवासी आगर व परवीन निवासी आगर व फैजान निवासी उज्जैन अपनी बाईक से भौंरासा से उज्जैन की तरफ जा रहे थे तभी नागूखेड़ी बायपास पर एक अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे परवीन व फैजान उम्र करीब 2 वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गए।
घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने परवीन व फैजान को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि देवास के समीप भौंरासा में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद यह सब उज्जैन जाने के लिए निकले थे तभी देवास में यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। 108 एंबुलेंस के ईएमटी सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि नागूखेड़ी बायपास के पास एक्सीडेंट की सूचना मिली थी वहां हम पहुंचे 108 की सहायता से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन बच्चे व एक महिला को जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

230 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!