Skip to content
Sunday, 11 October 2026
सभी

घर से निकले युवक की आईसर की चपेट में आने से हुई मौत

1 min read
Text Size:

विकास पवार

बड़वाह- महेश्वर रोड स्थित रविवार को करीब 1 बजे के बाद फर्शी से भरे आईसर वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया और वाहन को जप्त कर मामले की विवेचना में जुट गई। बताया गया कि मृतक ठेले पर दुकान संचालित कर भेल बनाकर बेचता था। और मृतक का घर भी इस रोड से सटा हुआ था। घर से बाहर निकलने के दौरान जयमलपुरा की ओर से आ रहे आईसर वाहन के सामने अचानक युवक लोकेंद्र पिता भगवान मकवाने आ गया। और वाहन का पिछला पहिया सिर से गुजरने से उसने मौका स्थल पर ही दम तोड़ दिया।जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया । घटना के बाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस द्वारा यातायात को सुगम किया ।फिलाल पुलिस घटना का कारण जानने के लिए परिजनो से पूछताछ कर रही है ।

451 Views
What do you think?

Leave a Reply