Skip to content
Monday, 26 October 2026
मध्य प्रदेश

तन्मय की जिंदगी बचा दो राम आठनेर के श्री राम मंदिर मे मांगी लंबी आयु की दुआ

2 min read
Text Size:

आठनेर मुकेश सोनी
नगर से मात्र 5 किलोमीटर दूर मांडवी ग्राम में मंगलवार शाम 5:00 बजे से बोरवेल में फंसे तन्मय साहू को बचाने का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है उसी कार्यक्रम में आज आठनेर के श्री राम मंदिर में श्री राम वार्ड की सभी महिलाओं द्वारा तन्मय की लंबी उम्र के लिए भगवान राम से प्रार्थना कर भजन भाव एवं उसके लंबी उम्र की कामना के लिए सभी प्रार्थना कर रहे हैं अभी लगातार राम मंदिर में सभी माता बहने उस नन्हे से बालक के लिए भजन कीर्तन कर रही है एवं भगवान से सभी लोग विनती कर रहेहैकी हे प्रभु तन्मय की आयु लंबी कर उसे सकुशल उसकी माता की गोद में पुनः खेलता हुआ भिजवा दो और जो इस तन्मय को बचाने के लिए प्रशासन जो काम कर रहा है वह लोग उसे जल्दी पूर्ण कर तन्मय को बचा ले यही कामना ईश्वर से सभी माता बहने कर रही है ज्ञात रहे कि तन्मय मंगलवार की शाम 5:00 बजे से उस बोर में फंसा हुआ है और कुछ मूवमेंट नहीं होने के बाद भी अब भगवान के भरोसे ही सबकी कामनाएं लगी हुई कि जो भी करेगा अब भगवान ही करेगा हमारा काम सिर्फ हो उसे निकालना भर है राम मंदिर परिसर में सभी माता बहनों तन्मय के लिए प्रार्थना कर भगवान राम के श्री चरणों में तन्मय के स्वस्थ होने की सभी लोग काम ना कर रहे है

111 Views
What do you think?

Leave a Reply