संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में नगर के खिलाड़ी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खातेगांव। स्कूल गेम्स के जिला स्तर स्केटिंग प्रतियोगिता देवास की पायोनियर स्कूल में आयोजित हुई। इस प्रत्योगित में जिले की सभी तहसील से बच्चों ने अपनी-अपनी सहभागिता दर्ज की। इस प्रतियोगिता में प्रबल अनिल यादव, गौरव मनोज यादव एवं हेमंत रेवाशंकर गुर्जर 17 वर्ष से कम आयु में तथा 14 वर्ष से कम आयु में लक्की रितेश यादव, नैतिक रितेश यादव, विशाल उम्मेद सिंह तोमर एवं यश शशिकांत खंडेलवाल तथा बालिका वर्ग में नेंशी सुनील राठौर एवं आज्ञा विष्णु यादव का चयन हुआ। वहीं 11 वर्ष से कम आयु वर्ग में तेजस श्रीकांत गिरी खातेगांव का चयन हुआ। यह सभी बच्चे अब 21 एवं 22 सितंबर को मंदसौर में आयोजित होने वाली संभाग स्तर की प्रतियोगिता में देवास जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। बच्चों की इस उपलब्धि पर मनीष यादव, शशिकांत यादव, प्रदीप उपाध्याय, श्रीकांत गिरी, गणेश यादव, दुर्गेश यादव, मनोज यादव, राजेंद्र यादव आदि ने बधाई दी है।
————————–

Views Today: 2

Total Views: 202

Leave a Reply

error: Content is protected !!