Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

भगवान मनकामेश्वर की निकली शाही सवारी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, देवास। मनकामनेश्वर सेवा समिति द्वारा भगवान मनकामनेश्वर महादेव की भव्य सवारी पुराना बस स्टैंड से निकाली गई। जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष संजय शुक्ला, आयोजक संजय दायमा ने बताया यात्रा में नयनाभिराम चलित झांकियां, भूतों की टोली , अखाड़े, राधा कृष्ण रासलीला, बैंड बाजे ढोल ताशे के साथ भगवान की सुसज्जित पालकी आकर्षण का केंद्र थी। तेज बारिश के बीच भी भक्तों का उत्साह देखने को मिला और भगवान मनकामनेश्वर ने नगर भ्रमण किया और भक्तों को दर्शन दिए। भक्त भी पलक पावडे बिछाकर शहर की सडक़ों पर तेज बारिश में भी मौजूद नजर आए और यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में देशभक्ति का रंग भी नजर आया जहां 15 अगस्त पर आजादी के अमृत महोत्सव के चलते भारत देश के तिरंगे के साथ भगवान ने नगर भ्रमण किया। शाही सवारी ने देर रात तक नगर भ्रमण किया और रात 11.30 बजे पुराना बस स्टैंड पर महाआरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। मुख्य अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, महामंत्री राजेश यादव, इंदौर भाजपा नेता गोलू शुक्ला, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, पं. जयप्रकाश शास्त्री के साथ ही पार्षद प्रतिनिधि विनय सांगते, पार्षद राम यादव, अजय पडियार, राजेश यादव भी मौजूद रहे। समिति पदाधिकारियो में गोपाल जोहरी, संतोष दुबे, अनिल अग्रवाल, कुलदीप नागेश, दीपेश कानूनगो, अमिताभ शुक्ला, जयदीप नागेश, सुनील माधवानी, ऋषभ जलोदिया, धर्मेश चौहान, गौतम जलोदिया, केयूर पटेल, दीपू नरवले, कमल सोनी, समीर गुप्ता, गोलू नरवले, अनुभव शुक्ला, शुभम गुप्ता, शुभम चौहान, राकेश जलोदिया, मोनी डिडवानी, अतुल पटेल, विक्की मिश्रा, प्रेम पंजवानी सहित समिति के सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
———————————

153 Views
What do you think?

Leave a Reply