Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

पशु चिकित्सालय में नहीं हो रहा इलाज

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, देवास। वन्दे गौ मातरम के जीतू रघुवंशी ने बताया कि पशु चिकित्सालय में पशुओं की हालत दयनीय होती जा रही है। हम लोग हमेशा यहा पर पशुओं को चारा खिलाने आते हैं, हमेंं यह देखने को मिला है कि यहां पर उपचार के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है क्योंकि यहां पर दवाईयां उपलब्ध नहीं है और न ही यहां पर कोई सफाई कर्मी भी नहीं है जिसके कारण यहां पर गायों एवं अन्य पशुओं को गंदगी में ही रहना पड़ता है जिससे कि उनकी बीमारी और बढ़ जाती है तथा वे कई प्रकार के संक्रमण के शिकार हो जाते हैं। यहां का पूरा टीनशेड भी खुला हुआ है, जिसके कारण यहां पर चारों ओर से पानी आता है और बारिश के मौसम में बेजुबान पशु पानी में ही रहने को मजबूर होते हैं। जिससे कि उनका स्वास्थ्य और भी बिगड़ जाता है और वे तड़पते रहते हैं। यहां पर यदि कोई गाय मर जाती है तो उस मृत गाय का क्या किया जाता है वह कहां जाती है इसकी भी कोई जानकारी नहीं दी जाती है। इस बारे में जब हमने उपसंचालक डॉ. त्रिपाठी से फोन पर बात की तो उन्होंने भी केवल आश्वासन ही दिया, जो कि वे पहले भी कई बार दे चुके हैं। लेकिन फिर भी यहां की हालत नहीं सुधर रही है। रघुवंशी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वे इस ओर ध्यान दे तथा बेजुबान पशुओं की सुध लें अन्यथा हमें आंदोलन के लिए मजबूूर होना पड़ेगा।
————————–

194 Views
What do you think?

Leave a Reply