भाजपा किसान मोर्चा ने मनाई भगवान बलराम की जयंती

अनोखा तीर, देवास। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सोनकच्छ नगर मंडल द्वारा भगवान बलराम की जयंती मनाई गई। साथ ही सोनकच्छ मंडल की कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक सर्वप्रथम बलराम भगवान के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह गोहिल ने कहा सभी कार्यकर्ता मिल जुलकर काम करे। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह गोहिल, प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मेहरबान सिंह चौधरी, जिला उपाध्यक्ष केशर सिंह यादव, नवनिर्वाचित नगर पंचायत उपाध्याक्ष जयसिंह राणा, करण सिंह यादव, तेज सिंह यादव सरपंच पोलाय जागीर, मंडल उपाध्यक्ष संजय चौधरी, महिपाल यादव, देवी सिंह पटेल, संजय यादव मंडल महामंत्री, मनीष यादव पार्षद, संजय यादव सादीखेडा, पोप सिंह सेंधव, गोपाल सेंधव उपस्थित थे। संचालन मंडल महामंत्री सचिन बघेल ने किया व आभार मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव ने माना।
—————————–

170 Views

Leave a Reply