राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखने की दिलाई शपथ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, देवास। हमारा राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बना रहे इसलिए हम यह शपथ लेते हैं कि घरों में लगे तिरंगे को सम्मान के साथ सुरक्षित रखेंगे। साथ ही कहीं रास्ते में ध्वज मिल जाये तो उसे उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखेंगे। तिरंगे का सम्मान बनाए रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। यह शपथ शासकीय शिक्षा महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. उमा श्रीवास्तव ने स्वतंत्रता दिवस, अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ने दिलाई। कार्यक्रम में विशेष अतिथि वरिष्ठ व्याख्याता बनवारी लाल बैरागी, संजय गोयल राजेन्द्र शाह, अभिजीत सिंह बैस, श्रीमती ललिता वावगे,आदित्य जोशी, शमशेर सिंह काका थे। इसके पहले प्राचार्य श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। अतिथियों ने माँ सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्र अध्यापकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर छात्र परिषद अध्यक्ष भूपेंद्र अल्सर, उमेश सिंह खिची, मोहन केलवा, अश्विन मिश्रा, श्रीमती बंसती मंडलोई, बबीता करवाडिय़ा, संतोष यादव, जीवन पटेल, राजेन्द्र अंसल, मुरलीधर गोयल, रायजा चौहान, रीना पटेल आदि मौजूद थे। संचालन सियाराम राणा, व योगेश वर्तक ने किया। आभार भूपेंद्र अल्सर ने माना।
————————————

Views Today: 2

Total Views: 216

Leave a Reply

error: Content is protected !!