आज मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, होंगे धार्मिक आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, देवास। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। आयोजन समिति गौरीशंकर पटेल एवं भारत सिंह खींची ने बताया कि भागवताचार्य मिथिला जनकपुर वाले कुमरकांत शास्त्री के सानिध्य में उज्जैन रोड़ स्थित पुष्पकुंज कालोनी इटावा में शुक्रवार को शाम 7 से रात्रि 12 बजे तक मटकी फोड़ आयोजन, छप्पन भोग एवं भजन-कीर्तन के साथ विविध धार्मिक आयोजन होंगे। रात्रि 12 बजे महाआरती पश्चात प्रसादी का वितरण होगा। आयोजकों ने नगर के समस्त श्रद्धालुओं ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
————————–

155 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!