नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्षों व पार्षदों का विधायक ने किया स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, कन्नौद। भारतीय जनता पार्टी मंडल कन्नौद और ग्राम पंचायत अड़ानिया द्वारा गुरुवार को ग्राम अड़ानिया में नवनियुक्त जिला पंचायत, जनपद सदस्य कन्नौद, खातेगांव, नेमावर परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, तीनों परिषद के पार्षद एवं सभी सरपंचों का स्वागत विधायक आशीष शर्मा ने साफा पहनाकर श्रीफल भेंटकर पुष्पहार से स्वागत किया। विधायक श्री शर्मा ने सभी जनप्रतिनिधियों को नसीहत दी कि जनता के बीच रहकर जनता की सभी समस्या का निराकरण करें। इस दौरान विधायक ने 2 लाख रुपए मंदिर में ओटला निर्माण के लिए देने की घोषणा की। इस अवसर पर कन्नौद, खातेगांव, नेमावर, हरणगांव मंडल के चारों अध्यक्ष विजय गुर्जर, कचरू पटेल, अर्जुन पंवार, राजेश मीणा कन्नौद, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री राधेश्याम जाट, उपाध्यक्ष संदीप धूत, खातेगांव नगर परिषद अध्यक्ष सारिका नरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष दिनेश रावडिया, नेमावर नगर पंचायत अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजपाल तोमर अड़ानिया, सरपंच सुनीता जयप्रकाश पटेल, हुकुम पटेल आदि कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
———————————-

182 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!