Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

बच्चों को लगाएं टीडी और डीपीटी के टीके

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, कांटाफोड़। शासन के निर्देशानुसार डिप्थीरिया गलघोटू बिमारी नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी स्कूलों में डीपीटी 5 वर्ष और टीडी 10 वर्ष और 16 वर्ष के लिए चाइल्ड वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। सेक्टर सुपरवाइजर देवचंद्र खत्री ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16 से 31 अगस्त तक डीपीटी टीडी अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नगर के अशासकीय विद्यालय महर्षि गौतम कांवेंट हाई स्कूल कांटाफोड़ में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा विशेष कैंप लगाकर बच्चों को टीके लगाएं गए। विद्यालय संचालक बीके शर्मा एवं प्राचार्या अर्चना शर्मा के द्वारा अभिभावकों को टीके की जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से टीका कर्मी एएनएम वंदना अजवेन, संगीता चंद्रवार, रेहमान कुरैशी उपस्थित थे।
——————————–

136 Views
What do you think?

Leave a Reply