Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

ननसा वेयरहाउस में मूंग खरीदी का शुभारंभ

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, कन्नौद। गुरुवार सुबह 10 बजे शासकीय वेयरहाउस ननासा पर मप्र सरकार द्वारा मूंग की सरकारी खरीदी का शुभारंभ विधायक पंडित आशीष शर्मा द्वारा किसान को तिलक कर पुष्पहार व साफा पहनाकर किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यकम की शुरुआत की गई। इसके बाद उपस्थिति अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष विजय गुर्जर, खातेगांव मंडलाध्यक्ष कचरू पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम जाट, महामंत्री अनोखी लाल चौहान, अशोक यादव, किसान मोर्चा मंडलाध्यक्ष हरिराम करवाडा, संदीप धूत, श्रीप्रसाद परमार, नरेंद्र साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
——————————

143 Views
What do you think?

Leave a Reply