अनोखा तीर, खातेगांव। नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। नगर के श्रीकृष्ण मंदिरों को कृष्ण जन्म उत्सव के लिए विशेष रूप से सुसज्जित किया गया है। नगर के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर, नरसिंह मंदिर, यादव मोहल्ला श्री राधाकृष्ण मंदिर पर विशेष विद्युत सजा-सज्जा की गई। यादव समाज खातेगांव की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। नगर के प्रमुख मार्गो से विभिन्न झांकियां, शोभायात्रा, कलश यात्रा, चल समारोह निकाला जाएगा। नगर में चल समारोह का अनेक गणमान्यजनों की ओर से स्वागत व सम्मान किया जाएगा।
————————
उत्साह से मनेगा बांके बिहारी का जन्मोत्सव

Text Size:
177 Views
What do you think?






