बाबा रामदेव की 1100 किमी की पदयात्रा पर निकले मोती प्रजापत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, खातेगांव। मां नर्मदा के नाभि तीर्थ क्षेत्र नेमावर से खातेगांव निवासी बाबा रामदेव के अनन्य भक्त मोती प्रजापत मैकेनिक ने हाथों में तिरंगा एवं बाबा रामदेव की ध्वजा लेकर 1100 किमी राजस्थान रुणिचा सरकार बाबा रामदेव के दर्शन के लिए पदयात्रा का शुभारंभ किया। पदयात्री मोती प्रजापत मैकेनिक बताते हैं कि बाबा रामदेव की असीम कृपा से 16 बार पदयात्रा कर चुका हूं और दो यात्रा में पैदल आना और पैदल जाना बाबा की कृपा से पूर्ण हुआ। स्व. पिता उदयराम प्रजापत का मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा पदयात्रा के लिए मिलता रहा। पिताजी भी बाबा रामदेव के दर्शन करने 35 पदयात्रा कर चुके हैं, उनसे ही प्रेरणा मिली और 16 वर्षों से लगातार पैदल बाबा के दर्शन पर मित्रों के साथ पदयात्रा कर जाता हूं। इस वर्ष पिताजी के निधन के कारण यह पदयात्रा की तारीख आगे बढ़ाई गई। बाबा रामदेव की पदयात्रा करके मन में बड़ी ही प्रशंसा होती है। पूरे वर्ष भर घर परिवार में बाबा का आशीर्वाद और ऊर्जा बनी रहती है। जगत कल्याण के लिए पदयात्रा करता हूं। यात्रा का क्रम इस वर्ष भी जारी है, यह 17वीं यात्रा है। खातेगांव नगर के बाबा रामदेव के परम भक्त मोती मैकेनिक खातेगांव से होते हुए बाबा रामदेव के दर्शन के लिए राजस्थान की ओर आगे बढ़ें। जिनका नगर में अनेक स्थानों पर नागरिकों ने स्वागत व सम्मान किया।
———————————

Views Today: 2

Total Views: 126

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!