जनपद परिसर में अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

अनोखा तीर, खातेगांव। आजादी का अमृत महोत्सव क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया गया। जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सलिता मेराम धनवारे बिलोदा द्वारा जनपद परिसर खातेगांव में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनीष पटेल जामनेर व जनपद सीईओ अंकित अलावा, तहसीलदार आरके गुहा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजवीर कुडिया, सभी जनपद सदस्यगण एवं समस्त जनपद अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई प्रेषित की।
————————-

167 Views

Leave a Reply