Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

नगर परिषद की ओर से धार्मिक अनुष्ठानों में मिलेगा सहयोग : चौधरी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खातेगांव। नगर में पिछले 6 वर्षों से दादाजी धूनीवाला दरबार श्यामला हिल्स भोपाल के साधक संत गुरुदेव दादाभाई के सानिध्य में दादाजी भक्त मंडल दादाजी नाम संकीर्तन कर धर्म की ध्वजा के माध्यम से जन जागरण का कार्य कर रहा है। निश्चित ही दादाजी की असीम कृपा नगर व क्षेत्र में है, जिसके कारण खातेगांव नगर सहित क्षेत्र में धार्मिक आयोजन लगातार चल रहे हैं। नगर परिषद की ओर से ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों में हर समय सहयोग मिलेगा। उक्त विचार खातेगांव नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सारिका नरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष सरोज दिनेश रावडिया के नागरिक अभिनंदन समारोह में अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी ने व्यक्त किए। प्रति गुरुवार आयोजित दादाजी नाम संकीर्तन में दादाजी सेवा भक्त मंडल के रवि शर्मा, रामदयाल रावडिया संदीप बागवान, कैलाश माली, संजय शर्मा, सुनील अग्रवाल, सतीश सोनी, महेश माली, पूनम विश्नोई, अथर्व साहू, विजय माधव, नरेन्द्र राव, गौतम राव, प्रदीप साहू, सुमित राव, सुरेश वर्मा, मुकेश धारवा सहित बड़ी संख्या में दादाजी सेवा भक्त मंडल के सदस्यों ने पुष्पमाला के साथ शाल-श्रीफल से दोनों ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन किया। सर्वप्रथम उपस्थित अध्यक्ष श्रीमती चौधरी, उपाध्यक्ष रावडिया ने दादा जी का पूजन किया। इस अवसर पर दादाजी सेवा भक्त मंडल द्वारा भजन गायक संदीप बागवान के जन्मोत्सव को सेवा उत्सव के रूप में मनाया गया। जहां सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने दादाजी का पूजन कर भजनों का देर रात्रि तक आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार प्रदीप साहू ने किया। आभार रवि शर्मा ने माना।
——————————–

143 Views
What do you think?

Leave a Reply