बालश्रम उन्मूलन के लिए चलाया अभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने चित्र के माध्यम से दिया संदेश




अनोखा तीर, हरदा। बाल श्रम विरोधी अभियान की ओर से बाल श्रम उन्मूलन हेतु 44 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सरकार ओर समाज दोनों को बालश्रम जैसी कुरीतियों के खिलाफ एक साथ लाकर उसे समाप्त किया जा सके। इसके अंतर्गत सभी राज्यों में विभिन्न गतिविधिया की जा रही है। इसी क्रम में सिनर्जी संस्थान हरदा की टीम ने बुधवार को नगर के वार्ड क्र.04 केंद्र क्र.13 में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां उपस्थित बच्चों को सिनर्जी संस्थान से उपस्थित आरिफ़ खान ने बाल श्रम विरोधी अभियान के बारे में संक्षिप्त रूप से बताया। साथ ही आरिफ खान द्वारा उपस्थित बच्चों के साथ ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित बच्चों ने बाल श्रम की रोकथाम हेतु बाल श्रम के विरोध में चित्र के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।

Views Today: 2

Total Views: 156

Leave a Reply

error: Content is protected !!