Skip to content
Friday, 30 October 2026
यह बात गलत है हरदा

ये बात गलत है….

1 min read
Text Size:

 

केप्शन : आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के खंडवा बायपास मार्ग की है। जहां छात्रावास के बाहर हर कभी जाम सा लग जाता है। कारण यह कि छात्रावास में विवाह सहित अन्य कार्यक्रम होते रहते हें। इस दौरान बायपास पर वाहनों का झमेला लग जाता है। यहां-वहां बेतरतीब ढंग से खड़े किए जाने वाले वाहनों की वजह से यह हाल हो जाता है। ऐसा ही कुछ थोड़ी दूर स्थित एक धर्मशाला के बाहर देखने को मिलता है। जबकि दोनों जगह पार्किंग के लिए जगह भी छोड़ी गई है, किन्तु कार्यक्रम दौरान यह भी कम पड़ जाती है। यही हाल शहर के अन्य समारोह स्थल के आसपास देखने को मिल जाएगा। जिसके चलते लोगों को खासकर आसपास के रहवासियों को खासी असुविधा होती हैं। बायपास पर अव्यवस्था का आलम देखकर लोग कह देते हैं, कि यह बात गलत है।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply