Skip to content
Saturday, 14 November 2026
हरदा

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नियुक्त किए ब्लॉक प्रभारी

2 min read
Text Size:

-कांग्रेस ने जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को सौंपी ब्लॉकों की जिम्मेदारी
-25 नवंबर तक गांवों में होंगी ग्राम चौपाल
अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन सांई ने जिले के विभिन्न ब्लॉकों में प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की है। इन पदाधिकारियों को संगठन के कार्यक्रमों और जन आंदोलनों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्लॉक प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में मंडलम, ग्राम पंचायत अध्यक्षों एवं बीएलए-2 के साथ समन्वय बनाकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। जिला प्रभारी रचना जैन के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष मोहन सांई एवं विधायक डॉ. आर.के. दोगने की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के बीच कार्यों का विभाजन किया गया। उपाध्यक्षों और जिला महासचिवों की संयुक्त टीमें बनाकर हरदा एवं टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों और शहरों की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वोट बचाओ, देश बचाओ जन आंदोलन अभियान के तहत ग्राम चौपाल आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत सभी ब्लॉक प्रभारियों एवं सहप्रभारियों को 25 नवंबर तक जिले के गांवों में ग्राम चौपाल आयोजित करनी होंगी। इन कार्यगिमों की जानकारी फोटो और समाचार पत्रों की कटिंग के साथ जिला एवं प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजना अनिवार्य किया गया है।
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
हंडिया ब्लॉक. रविशंकर शर्मा एवं गणेश पटेल प्रभारी, साजिद खान सहप्रभारी।
– खिरकिया ब्लॉक : चंद्रशेखर पटेल एवं सूरज सिंह राजपूत प्रभारी।
– सोनतलाई ब्लॉक. भागीरथ पटेल प्रभारी, लोकेश जायसवाल सहप्रभारी।
– मगरधा ब्लॉक : भूपेश पटेल प्रभारी, अजय राजपूत सहप्रभारी।
– हरदा ब्लॉक : अनिल दुबे, सुप्रिया पटेल एवं संदीप गौर प्रभारी।
– टिमरनी ब्लॉक : रविशंकर शर्मा एवं चुन्नीलाल रायखेरे प्रभारी, यूसुफ गौरी सहप्रभारी।
– रहटगांव ब्लॉक : शेरसिंह तोमर प्रभारी, यूसुफ गौरी सहप्रभारी।
– करताना ब्लॉक : रविशंकर शर्मा एवं रामदास तोमर प्रभारी।
– सिराली ब्लॉक : शेरसिंह तोमर एवं सूरज सिंह राजपूत प्रभारी।
जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों से संगठन के निर्देशानुसार अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य करने, निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन करने और बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply