-खातेगांव टीआई हत्याकांड के बाद सील हुई थी शराब दुकानें
अनोखा तीर, हरदा। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले के बाद सील की गई हरदा जिले की टिमरनी और रहटगांव स्थित शराब दुकानों का संचालन आज से फिर शुरू करा दिया गया है। काफी दिनों से बंद पड़ी इन शराब दुकानों को आबकारी विभाग ने अपने नियंत्रण में लेकर खुलवाया है। जानकारी के अनुसार, खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत से जुड़े शराब तस्करी मामले के बाद संबंधित शराब दुकानों को सील कर दिया गया था। इसके चलते टिमरनी और रहटगांव की शराब दुकानें कई दिनों से बंद थीं। अब आबकारी विभाग ने इन दुकानों का संचालन अपने स्तर पर शुरू कराया है। अब देखना होगा कि आबकारी विभाग की निगरानी में इन दुकानों का संचालन किस व्यवस्था के तहत किया जाता है।




