-डे-नाइट पिंक बॉल टूर्नामेंट के पहले मैच में एससीए राइडर्स की जीत
अनोखा तीर, हरदा। शिखर एकेडमी ग्राउंड पर शुरू हुए शिखर प्रीमियर लीग के डे-नाइट पिंक बॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में एससीए राइडर्स ने एससीए किंग्स को हराकर शानदार जीत दर्ज की। राइडर्स की जीत के हीरो पार्थ शुक्ला रहे, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। मैच के सफल संचालन में मुख्य कोच सौरभ शर्मा तथा चंदन सांगुले, शुभम और दिगम्बर का विशेष योगदान रहा, जबकि अंपायर की भूमिका संचित पांडे ने निभाई। टूर्नामेंट का अगला मुकाबला 14 तारीख को शाम 5.00 बजे से एससीए किंग्स और एससीए टाइटन्स के बीच खेला जाएगा।




