Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

हरदा जिले में बिजली चोरी के 274 मामले दर्ज, 60.93 लाख रुपए का जुर्माना लगाया

2 min read
04 1
Text Size:

– 24 चेकिंग दलों ने जिलेभर में चलाया विशेष जांच अभियान

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हरदा जिले में बिजली चोरी एवं अवैध विद्युत कनेक्शनों के विरुद्ध व्यापक जांच अभियान चलाया गया। 3 नवंबर को चलाए गए इस विशेष अभियान में जिलेभर में बिजली चोरी के कुल 274 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में संबंधित उपभोक्ताओं पर कुल 60 लाख 93 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी के हरदा सर्कल के महाप्रबंधक सुरेश कुमार के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के लिए 24 जांच दल गठित किए गए थे। इन दलों ने जिले के विभिन्न वितरण केंद्रों एवं क्षेत्रों में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के दौरान बिजली का अवैध उपयोग एवं अनियमितताएं पाए जाने पर विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 126 एवं 135 के तहत प्रकरण दर्ज किए गए। कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी एवं अवैध कनेक्शनों के विरुद्ध जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे वैध विद्युत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें। कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बिजली चोरी पर अंकुश लगाना तथा वैध विद्युत कनेक्शनों को प्रोत्साहित करना है। बिजली चोरी से कंपनी को आर्थिक नुकसान होने के साथ ही ईमानदार उपभोक्ताओं और विद्युत व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply