Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

नवागत एसपी अंकित जायसवाल ने संभाला हरदा पुलिस अधीक्षक का पदभार

1 min read
02 1
Text Size:

– पूर्व एसपी शशांक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

अनोखा तीर, हरदा। नवागत पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने मंगलवार को हरदा जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व पुलिस अधीक्षक शशांक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और विधिवत कार्यभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी जायसवाल ने जिले के सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर आगामी त्योहारों को देखते हुए कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर प्रभावी पुलिसिंग करने पर जोर दिया। इसके बाद एसपी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और शाखा प्रभारियों से कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने शासकीय कार्यों को समय-सीमा में और व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। एसपी जायसवाल ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी व आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply