Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

हरदा के नए एसपी होंगे अंकित जायसवाल  

1 min read
32 1 1
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 28 अक्टूबर को देर रात पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इसके तहत हरदा के एसपी शशांक का तबादला पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) के पद पर किया गया है। उनकी जगह 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी अंकित जायसवाल हरदा के नए एसपी होंगे। आदेश के मुताबिक अंकित जायसवाल इससे पहले भोपाल रेल पुलिस में पदस्थ थे। अब उन्हें हरदा जिले के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सितंबर 2025 में संभाला था पदभार
शशांक ने 9 सितंबर 2025 को हरदा एसपी का पदभार संभाला था। उनके कार्यकाल में अवैध मादक पदार्थों से जुड़े मामलों और अंधे कत्ल के मामलों का खुलासा हुआ। अब उन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply