Skip to content
Monday, 26 October 2026
हरदा

ये कैसी आस्था…

2 min read
01 5
Text Size:

-मां नर्मदा के पावन तट पर श्रद्धालुओं द्वारा फेंकी सामग्री
-समाजसेवकों ने निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

अनोखा तीर, हंडिया/नेमावर। मां नर्मदा के पावन तट को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को नेमावर घाट पर माँ नर्मदा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता सेवा कार्य किया गया। इसमें शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत के कर्मचारियों ने श्रमदान किया। अभियान में शिक्षक मनोज उपाध्याय, दिनेश राठौर, गजानंद यादव, शिव पंवार, सुरेश नागले, सामाजिक कार्यकर्ता रामसुख सारण एवं योगेश मालवीय तथा नगर पंचायत के मोहन गुर्जर, रवि गोयल और हरिओम भैया नेमावर शामिल रहे। इस दौरान माँ नर्मदा नदी से लगभग एक ट्रॉली पुराने कपड़े निकाले गए। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे पूजन सामग्री, प्लास्टिक, तेल, शैंपू, अगरबत्ती के पैकेट, चाय के कप, डिस्पोजल, पुराने कपड़े और जूते-चप्पल नदी में न डालें तथा घाट पर भी गंदगी न फैलाएँ। कचरे का उचित स्थान पर निपटान करें। माँ नर्मदा हमारी आस्था का केंद्र होने के साथ जीवनदायिनी नदी और प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए आम नागरिकों, श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि न स्वयं गंदगी करेंगे, न किसी को करने देंगे। सेवा को संस्कार बनाएं, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाएं और माँ नर्मदा की निर्मलता बनाए रखने में अपना योगदान दें।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply