Skip to content
Monday, 26 October 2026
हरदा

तवा डेम के अमृत तुल्य जल का पूजन कर नहर में जल प्रवाह किया

2 min read
23 2 5
Text Size:

-भारतीय किसान संघ के नहर पूजन का 27 वां वर्ष

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रबी सिंचाई हेतु तवा डेम पर पहुंचकर नहर, डेम एवं जल देवता का विधि विधान से पूजन कर हरदा एवं नर्मदापुरम जिले की सिंचाई के लिए तवा बायीं तट नहर में पानी छोड़ा गया।  25 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे नहर में प्रारंभिक तौर पर पानी छोड़ा गया, जिसे मांग अनुसार धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है। यह पानी 27 अक्टूबर को हरदा जिले की नहरों में भी दिखने लगेगा और सिंचाई का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। भारतीय किसान संघ के जिला जल संसाधन विभाग प्रभारी दीपचंद नवाद ने बताया कि पिछले 27 वर्ष पूर्व ग्राम बाजानिया के पास अजनई उपनहर की टू आर माइनर से शुरू हुआ यह नहर पूजन कार्यक्रम, आज हरदा और नर्मदापुरम जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश एवं देश में सैकड़ों स्थानों पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नहर एवं जल पूजन के पीछे मुख्य उद्देश्य आम जनता में नहरों एवं जल के प्रति सम्मानजनक भावना जगाना है। पानी की एक-एक बूंद का उपयोग हो और व्यर्थ बहने वाले पानी को रोककर पेयजल एवं रबी सिंचाई के साथ अमृत तुल्य जल को बड़ी मात्रा में बचाकर ग्रीष्मकालीन मूंग फसल पैदा की जा सकती है और अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित किया जा सकता है।
जल बचाया जा सकता है, बनाया नहीं जा सकता
इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के दीपचंद नवाद, रामकृष्ण पाटिल, राजेश सेंगवा, सुरेश कुड़या, हेमंत नवाद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता आर.आर. मीणा इटारसी, कार्यपालन यंत्री अंकित सराफ, अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद जाटव, राजकुमार सोनारे सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply