अनोखा तीर, हरदा। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गांधी जयंती के अवसर पर अस्पृश्यता निवारण शिविर एवं सहभोज कार्यक्रम 2 अक्टूबर को आयोजित होगा। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग प्रमोद माथुर ने बताया कि अस्पृश्यता निवारण शिविर एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष 2 अक्टूबर को खिरकिया विकासखंड के ग्राम पंधानिया के आंगनवाड़ी केंद्र के पास दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर आज







