सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमआयोजित

अनोखा तीर, हरदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हरदा नगर के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर हितग्राहियों से संवाद किया। भाजपा हरदा नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने वार्ड 01 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 2 में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने हितग्राहियों से आत्मीय संवाद करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों को फल वितरित कर उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

0 Views

Leave a Reply