
अनोखा तीर, हरदा। ‘सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश गौर एवं प्रशासनिक अधिकारी वी.के. विछोतिया के निर्देशन में तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा गायकवाड़ के मार्गदर्शन में मनीषा चौहान के सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 16 हरदा में जाकर वहां के बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री के अंतर्गत रबड़, पेंसिल, खेल सामग्री एवं स्वल्पाहार कराया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा बच्चों के साथ बैठकर गेम्स खेले गए, स्वल्पाहार किया गया, एवं उनको खेल-खेल में कई सारी कहानियां सुनाई गईं। ऐसा लगा जैसे एनएसएस स्वयंसेवकों ने आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ मिलकर इंजॉय करते हुए अपने बचपन को जिया। इसी क्रम में अभ्युदय योजना के अंतर्गत वृद्धाश्रम जाकर जीवन के अनुभव एवं समाधान पर चर्चा की गई, साथ ही वृद्धजनों को स्वल्पाहार के तौर पर फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, समर्पण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनकल्याण की भावना तथा छोटे-छोटे बच्चों के साथ मिलकर उन्हें प्रोत्साहित करना है। इस कार्यक्रम में हृस्स् स्वयंसेवक अंकिता, प्रीति, तनीषा, अवंतिका, साधना, प्रीतम, रावल एवं महाविद्यालय स्टाफ से डॉ. सार्वेंद्र पटेल एवं डॉ. प्रतिष्ठा कुमेकर द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया गया।





