अनोखा तीर, रहटगांव। वनांचल के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच जल, जंगल, जमीन, नदियों और वनांचल में रहने वाले आदिवासियों की जीवन शैली पर आधारित फिल्म ‘मृगमाया की शूटिंग चल रही थी, जिसका सोमवार को आदिवासी जनजाति समाज में आयोजित किए जाने वाले विवाह के सीन की शूटिंग कर समापन किया गया। मालूम हो कि बोरी में एक माह से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है। बोरी के साथ क्षेत्र के पर्यटन स्थल गोरखाल, काजल संगम के दृश्य भी फिल्माए गए हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर राजीव पुरोहित ने बताया कि यह फिल्म पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति पर बनाई गई है। यह फिल्म अप्रैल 2027 तक रिलीज की जाएगी। निर्देशक, एक्टर व डायरेक्टर एम.के. शिवाक्ष ने बताया कि हमारी फिल्म पूरी तरह पर्यावरण बचाने का संदेश देती है। फिल्म में हीरो इंदौर के अमित पचौरी ने अभिनय किया है, वहीं हीरोइन अक्षिता पटेल ने भी रोल किया है। समापन के अवसर पर बागदी संगम के महंत स्वामी प्रकाशानंद महाराज, रामजानकी मंदिर सोडलपुर के महंत स्वामी हनुमानदास महाराज, वनवासी कल्याण परिषद हितरक्षा प्रांत प्रमुख रामकृष्ण बंड, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
वनांचल के बोरी में चल रही फिल्म ‘मृगमाया की शूटिंग पूरी

0 Views




