अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने 26 सितंबर को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरुद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने हरदा के लोकेश एवरफ्रेश व खेड़ीपुरा तथा सिराली के ग्राम बिचपुरी, रिछाड़िया, घोड़ापाट, जामन्याखुर्द, सावरी, जूनापानी, केवलारी व खुदिया में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 13 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 11 पाव देशी मदिरा प्लेन, एक बोतल व्हिस्की एवं 370 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 41,139 रुपये है।
0 Views





