सेवा संकल्प अभियान

 


-मानव श्रृंखला बनाकर दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

अनोखा तीर, हरदा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत हरदा आदर्श महाविद्यालय हरदा के परिसर में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्वयंसेवकों द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान उपस्थित स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संचालक एवं प्राचार्य उमर रऊफ के मार्गदर्शन तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी तपिश सोलंकी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ स्वयंसेवक गंभीर विश्नोई ने सभी उपस्थित स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से स्वयंसेवकों ने स्वयं नशे से दूर रहने, परिवार एवं समाज में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।  कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक गणेश विश्वकर्मा, रेड रिबन प्रभारी प्रभुदयाल उमरिया, संदीप खरे, महेंद्र सोलंकी, दीपक कुमार ठाटे, नवीन दायमा, पवन सातनकर सहित रासेयो स्वयंसेवक विक्की ठाकुर, विकास कर्मा, हांसिका विश्नोई एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश देते हुए समाज में स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण निर्माण का आह्वान किया।

0 Views

Leave a Reply