Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

कचरा वाहन नहीं आने पर विवाद, नपा कर्मचारी से झूमाझटकी का आरोप

1 min read
Text Size:

–कॉलर पकडक़र गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला, पुलिस में प्रकरण दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। शहर के रामनगर छोटी हरदा क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान नगर पालिका कर्मचारी से विवाद और झूमाझटकी का मामला सामने आया है। कर्मचारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने विनोद नामक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नगर पालिका वाहन चालक राजेश सोनेर 24 सितंबर की सुबह करीब 9.30 बजे हेल्पर शिवम जावा के साथ कचरा वाहन लेकर रामनगर छोटी हरदा पहुंचे थे। शिकायत में आरोप है कि कचरा वाहन के नहीं आने को लेकर विनोद ने विवाद करते हुए गाली-गलौज की और राजेश का कॉलर पकडक़र झूमाझटकी की। बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी सफाई दरोगा एवं सीएमओ को देने के बाद कर्मचारी ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296्र, 351(2) एवं 132 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply