– एक स्वर, एक लय, एक समय में देशभर में होगा राष्ट्रगीत का गायन
अनोखा तीर, हरदा। भारत के राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में आज देशभर में सामूहिक गायन कार्यक्रम ‘नमामि भारतम’ आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे एक स्वर, एक लय और एक समय की अवधारणा के साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन होगा। इसी श्रृंखला में हरदा नगर बाल विकास समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर हरदा में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन में विद्यालय परिवार सहित नागरिकों की सहभागिता रहेगी। आयोजकों ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सामूहिक गायन में सहभागिता करने का आग्रह किया है।







