अनोखा तीर, हरदा। सचिव कृषि उपज मंडी हरदा ने सभी किसान भाईयों को सूचित किया है कि 25 से 27 सितम्बर तक कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होने बताया कि 25 सितम्बर शुक्रवार को जैन समाज के पर्यूषण पर्व व गणेश विसर्जन, 26 सितम्बर शनिवार को माह का चौथा शनिवार तथा 27 सितम्बर को रविवार का शासकीय अवकाश होने के कारण कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होंने क्षेत्र के किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि वे इन अवकाश के दिनों में अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए कृषि उपज मण्डी प्रांगण में नहीं लावें।







