Skip to content
Thursday, 5 November 2026
हरदा

तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

2 min read
Text Size:

– खुदिया के पास हादसा, एक दिन पहले ही खरीदी थी सेकंड हैंड कार

अनोखा तीर, सिराली। स्थानीय थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा खुदिया  के पास  हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। सिराली थाना प्रभारी सीताराम पटेल के मुताबिक हादसा गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे खुदिया गांव के पास हुआ। कार सिराली की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक का कार पर नियंत्रण नहीं रहा और कार सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को कार से बाहर निकालकर सिराली अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए खिरकिया अस्पताल भेजा गया। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय गौतम पिता पदम और 22 वर्षीय सर्वेश पिता विनोद के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतकों में से एक युवक ने हादसे से महज एक दिन पहले ही यह सेकंड हैंड कार खरीदी थी। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कार का इंजन करीब 30 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस हादसे के कारणों के साथ कार की गति और चालक के नियंत्रण खोने की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply