भाकिसं जिला हरदा की मासिक बैठक आयोजित

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ जिला हरदा की मासिक बैठक हरदा में आयोजित हुई, जिसमें मुख्य रूप से बिजली, कृषि, नहर, सड़क, कृषि विज्ञान आदि विषयों के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई और सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य रूप से कृषि उप संचालक से रबी सीजन के लिए खाद की उपलब्धता पर चर्चा हुई और ई-टोकन व्यवस्था में सुधार करने पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, मंत्री विजय मलगाया, आनंद राम किरार, ब्रजमोहन राठौर, कैलाश गुर्जर, चिरौंजी लाल विश्नोई, हरिओम गौर, राजेंद्र बांके, राजनारायण गौर, अरुण पटवारे, विनय यादव, दीपक पटेल, आनंद पटेल, उमेश गौर, रूपसिंह राजपूत उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply