रेड रिबन क्लब द्वारा रैली निकालकर दिया संदेश

अनोखा तीर, हरदा। शासन के निर्देशानुसार शासकीय आदर्श महाविद्यालय हरदा में रेड रिबन क्लब द्वारा एड्स के प्रति जागरूकता लाने हेतु रैली का आयोजन किया गया। रैली में विद्यार्थियों ने बड़े उमंग एवं उत्साह से भाग लिया एवं नारों से गलियों को गूंजायमान किया। रैली का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार सिरोही के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply