-आयकर विभाग ने सनफ्लावर स्कूल में बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
अनोखा तीर, हरदा। आयकर विभाग ने बुधवार को शहर के सनफ्लावर स्कूल में स्वच्छता सेवा विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों और शिक्षकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। आयकर विभाग के अधिकारी लल्लन कुमार ने कार्यक्रम में बताया कि शासन द्वारा 16 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत विकसित भारत अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्वच्छता के महत्व और एक स्वच्छ राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका पर जोर दिया। अधिकारी ने बच्चों को अपने घरों, स्कूलों और आसपास के वातावरण को साफ रखने की प्रेरणा दी, ताकि वे स्वस्थ रहें और एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें। उन्होंने यह भी समझाया कि स्वच्छता केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है। विभाग का प्रयास है कि इस अभियान के माध्यम से जन-जन तक स्वच्छता का संदेश पहुंचे और इसे जीवन शैली का हिस्सा बनाया जाए। कार्यक्रम में सनफ्लावर स्कूल शिक्षण समिति के सचिव प्रवीण अग्रवाल और प्राचार्य भुवनेश्वरी पांडे सहित विद्यालय का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।



