गायत्री शक्तिपीठ हरदा द्वारा शासकीय स्कूल को प्रदान किए टेबल-बेंच के 15 सेट

अनोखा तीर, हरदा। गायत्री शक्तिपीठ हरदा के मुख्य ट्रस्टी ऋषि पारे ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के दिव्य मार्गदर्शन एवं शिक्षा संवर्धन के अपने संकल्प के पालन में आज गायत्री शक्तिपीठ हरदा के द्वारा टेबल-बेंच के 15 सेट शासकीय माध्यमिक शाला सोनखेड़ी में नि:शुल्क प्रदान किए गए, जिससे कि विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था सुचारू हो सके और उनके अध्ययन की निरंतरता बनी रहे। इस अवसर पर ग्राम सरपंच अरुण लुहारे, सचिव धर्मेंद्र जाट, प्रधान पाठक श्रीमती सुनीता यादव, गायत्री शक्तिपीठ हरदा के प्रबंधक सियाराम गौर, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सहायक जिला समन्वयक जीआर गौर, गोविंद शर्मा, गणेश प्रसाद आंजने आदि उपस्थित रहे।

0 Views

Leave a Reply