शिक्षकों का भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना

-हरदा समेत नर्मदापुरम संभाग की 27 को भागीदारी
अनोखा तीर, हरदा। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश की 20 सितंबर को भोपाल में हुई प्रांतीय बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। 27 सितंबर 2026 से भोपाल में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। पहले दिन 27 सितंबर को भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिले शामिल होंगे। इसमें भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल जिले शामिल हैं। इसके बाद 28 सितंबर को जबलपुर, 29 को ग्वालियर-चंबल, 30 को उज्जैन, 1 अक्टूबर को रीवा-शहडोल और 3 अक्टूबर को सागर संभाग के शिक्षक शामिल होंगे। 2 अक्टूबर को ब्लॉक एवं जिला स्तर पर विशेष उपवास कार्यक्रम होगा। 22 से 26 सितंबर तक प्रतिदिन एक लाख से अधिक ई-मेल भेजने का अभियान भी चलाया जाएगा।
ये हैं प्रमुख मांगें
प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण एवं पेंशन लाभ, ञ्जश्वञ्ज की अनिवार्यता समाप्त करना, ई-अटेंडेंस व्यवस्था समाप्त करना सहित अन्य मांगें शामिल हैं।

0 Views

Leave a Reply