Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
हरदा

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाईÓ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार एवं अनुपमा चौहान, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रवीण इवने, एसडीएम खिरकिया रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी शैलेन्द्र बड़ोनिया, डिप्टी कलेक्टर श्वेता बम्होरे एवं असवनराम चिरामन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में हरदा निवासी रघुवीर प्रजापति ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीसरी किश्त की राशि जल्द प्रदान करने की मांग की, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। ग्राम रिजगांव निवासी विजय पाण्डे ने आधार कार्ड नहीं बनने के संबंध में शिकायत की, जिस पर ई-गवर्नेंस मेनेजर को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। ग्राम भोनखेड़ी के ग्रामीणों ने भोनखेड़ी जिजगांव रोड पर बनी पाल से रोड पर पानी की समस्या बताई, जिस पर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में हरदा निवासी रघुवीर प्रजापति ने धारणाधिकार योजना के तहत स्थायी पट्टे की मांग की, जिस पर एसडीएम हरदा को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। ग्राम गोंदागांवकला निवासी सुनिल शर्मा ने किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर तहसीलदार टिमरनी को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर निराकरण कराने के निर्देश दिए।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply