अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस हरदा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नमो सेवा अनकही कहानी विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य राजेश गौर की अध्यक्षता एवं डॉ आशा गायकवाड़ के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने वृद्धावस्था पेंशन, कन्यादान योजना, नशा मुक्ति केंद्र जैसी शासन की योजनाओं की जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक में तनीषा चौहान, राधिका बघेल, अवंतिका, कविता एवं टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रांजल विश्वकर्मा प्रथम, रश्मि मालवीय द्वितीय तथा भाषण में रूद्र सिंह राजपूत प्रथम, विकास द्वितीय रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नितेश बादर, मयंक काले, सुरेंद्र कौर सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
2 Views




